संजय पटवारी कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री निर्वाचित

0
4

झांसी। देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नई दिल्ली में आयोजित 16, 17 अप्रैल 26 को संगठन की वार्षिक अधिवेशन एवं सत्र 2026 से 2028 के लिए चुनाव में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पद पर संजय पटवारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं !

यह जानकारी देते हुए कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी ने बताया कि इस प्रतिष्ठित चुनाव में 28 राज्यों के व्यापारियों ने प्रतिभा किया एवं चुनाव में अपना वोट डाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बी.सी भारतीय, राष्ट्रीय महामंत्री के लिए प्रवीण खंडेलवाल एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री के लिए संजय पटवारी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी सी. ए. नितेश अग्रवाल ने दी एवं इस चुनाव में संपूर्ण देश का प्रतिनिधित्व को लेते हुए 125 लोगों की राष्ट्रीय कार्य समिति का गठन किया गया !

ज्ञात हो कि संजय पटवारी ने कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री पद पर कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक हितों के लिए अपनी पहचान बनाई है, इस समय आप उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here