झांसी। सीपी मिशन कम्पाउन्ड में स्थित स्टडी वर्ल्ड क्लासेस में छात्राओं पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने वाला शिक्षक आखिरकार जेल में पहुंच ही गया।
दरअसल यह शिक्षक कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं पर न सिर्फ धर्म बदलने का दबाव बनाता था, बल्कि उन्हें गौ माँस खाने के लिए उकसाता भी था। छात्राओं की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के बयान भी दर्ज किए हैं।
दरअसल मिशन कम्पाउण्ड स्थित स्टडी वर्ल्ड क्लासेस कोचिंग की छात्राओं ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं और इसके लिए प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महाराज सिंह नगर पुलिया नम्बर 9 निवासी शिक्षक सोहिल अहमद से स्टडी वर्ल्ड क्लासेस में कोचिंग ले रही है। वह अंग्रेजी पढ़ाते हैं। आरोप लगाया कि शिक्षक सोहेल आये दिन गौ-माँस खाने की सलाह देते हैं और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं। कोचिंग की छात्राओं से उनके निजी नम्बर माँगते हैं औ नोट्स देने के बहाने आधी रात के बाद मेसिज करने की बात करते हैं।
परेशान होकर छात्राओं ने कोचिंग के डायरेक्टर रवि नागोरिया और उनकी पत्नी से शिकायत की। बताया गया कि इसकी जानकारी मिलते ही शिक्षक सोहेल ने भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। इस धमकी के बाद शिक्षक ने संस्थान से 6,800 रुपये ऑनलाइन और मेडम से 20 हजार रुपये एडवान्स लिये और फिर कोचिंग में आना बन्द कर दिया। इसके बाद मऊरानीपुर के एक संस्थान में पढ़ाना शुरू कर दिया। आरोप है कि कोचिंग की निजी जानकारी और छात्राओं के मोबाइल फोन नम्बर मऊरानीपुर के संस्थान में देना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत करने शिक्षक के घर पहुँचे तो उनके परिजनों ने भी गालियों दीं।
कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किये हैं।














