आबकारी अभियान, 170 लीटर अवैध शराब बरामद

0
3

झांसी। आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज 17 अप्रैल को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी एवं अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी द्वारा गणेश चौराहा, पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग, पाल कॉलोनी, सूती मिल, ग्राम सिमरधा, ग्राम बूढ़ा, ग्राम पचार, ग्राम बझेरा, ग्राम कुम्हरार व डेरा जौरा रोड टांडा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 170 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 600 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गये। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here