पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध, दो हिरासत में 

झांसी। जनपद के बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी नगर में दीपावली पर खेत में दीपक रखने गए ग्रामीण को गोली मार दी गई। ग्रामीण को परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया।

बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खैलार निवासी जगदीश यादव दीपावली की शाम लगभग 6.30 बजे गांव में पास बने अपने खेत पर पूजा का दीपक रखने गया था। इस दौरान गोली लगने से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों का आरोप है पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने गोली मारी है। वही पुलिस का कहना है गोली नही लगी मामला संदिग्ध है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।