दीपावली व छठ पर्व पर रेल यात्रियों को विशेष सुविधा, लगभग 12 त्योहार विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार

प्रयागराज/झांसी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छ्ठ के त्योहार के दौरान यात्रियो को उनके घरों तक सकुशल और सहजता पूर्वक सकुशल पहुंचाने के लिए अक्टूबर और आगामी नवंबर में 96 पूजा/दिवाली/छ्ठ त्यौहार विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत इनके 333 फेरे संचालित किए जा रहे है।
इन 96 विशेष गाड़ियों मे 03 जोड़ी त्यौहार विशेष ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे से अपनी यात्रा प्रारंभ कर रही हैं। इसमें प्रयागराज –आनंद विहार, सूबेदारगंज –सिकंदराबाद, ग्वालियर-बरौनी ट्रेनें शामिल हैं। इनके कुल 44 फेरों का संचालन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त इस अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 10 गाड़ियों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इस अवधि में यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए कई त्योहार विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है।
इस क्रम में यह भी अवगत कराना है कि, गाड़ी सं-04146 प्रयागराज –आनंद विहार त्योहार विशेष गाड़ी में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित में दिनांक 27.10.2022 को 14 तथा 31.10.2022 को 16 बर्थ उपलब्ध है। इसी प्रकार द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में दिनांक 27.10.2022 को 58 तथा 31.10.2022 को 66 बर्थ उपलब्ध है, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 31.10.2022 को 37 बर्थ तथा स्लीपर में दिनांक 27.10.2022 को 97 तथा 31.10.2022 को 663 बर्थ उपलब्ध हैं।
इस क्रम में यह भी अवगत कराना है कि, गाड़ी सं-04121 सूबेदारगंज – सिकंदराबाद त्योहार विशेष गाड़ी में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में दिनांक 03.11.2022 को 02 बर्थ उपलब्ध है, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 03.11.2022 को 192 बर्थ उपलब्ध हैं।
गाड़ी सं-04185 ग्वालियर बरौनी त्योहार विशेष गाड़ी में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में दिनांक 30.10.2022 को 53, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 51 बर्थ तथा स्लीपर में 269 बर्थ उपलब्ध हैं।