चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

झांसी। छठ पूजा पर घर जा रहा लगभग 40 वर्षीय यात्री चलती ट्रेन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर गिर कर गंभीर घायल हो गया था। उसे झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से बरौनी मेल अपने गंतत्व के लिए जैसे ही रवाना हुई तभी एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। कोच में सवार होते समय उसका बैग प्लेटफार्म पर किसी से अटग गया और अनियंत्रित होकर चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया।

घायलावस्था में यात्री को आरपीएफ के जवानों ने उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल में  मृतक का नाम राम छबीला निवासी मेनपुर कुशीनगर पता चला। बताया गया कि मृतक केरला में रोलिंग मिल में मजदूरी करता था। लगभग 8 माह बाद छठ पूजा में शामिल होने के लिए केरला एक्सप्रेस से झांसी आया था और झांसी से ट्रेन बदल कर बरौनी मेल से अपने घर जाने के प्रयास में हादसा का शिकार हो गया।