झांसी। एन एफ आई आर/एन सी आर ई एस के आव्हान पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल के संयुक्त नेतृत्व में 1 जनवरी 2004 से लागू एन पी एस (नेशनल पेंशन सिस्टम) के विरोध में और पुरानी गारंटीकृत पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जूलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।

दोपहर 12.30 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी स्टेशन के सामने स्थित नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन से कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। जुलूस मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने द्वार सभा में परिवर्तित हो गया। इस दौरान मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए मंडलीय पदाधिकारी प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन अपर मंडल रेल प्रबंधक (बुनियाद) को सौंपा |
इस अवसर पर विवेक चढ्ढा, महेन्द्र सेन, मोहम्मद उमर खान, जैंसी मैथ्यू, आरती तमोरी, सुनीता झा, छवि साहू, इंद्र विजय सिंह, अश्वनी गोस्वामी, गौरव श्रीवास्तव, योगेश कुमार, मनोज सिंह बघेल, सुनील राय, विक्रम सिंह, कामता प्रसाद साहू, एस के सिंह, संजीव नायक, गजेन्द्र साहू, देवेन्द्र सिसौदिया, सुभाष चंद्र बोस, तेजेन्द्र सिंह, अनूप अग्रवाल, कृष्णा, तेजप्रताप सिंह, अरविन्द दीक्षित, मनोज सोनकिया, अनिल बुंदेली, महेश यादव, राम भरत गौर, किरन प्रकाश राजपूत, घनश्याम दास, प्रमोद कुमार इत्यादि के साथ भारी संख्या में लोगों ने भागीदारी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया |