सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता सेमिनार -2022 का आयोजन

झांसी। 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन थीम “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत” “Corruption free India for a developed Nation” पर किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित सतर्कता सेमीनार में सतर्कता विभाग, उत्तर मध्य रेल प्रयागराज से आये उच्चाधिकारियों सहित वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उ.म.रे. नवीन कुमार एवं अन्य सतर्कता अधिकारियों ने झांसी मंडल के समस्त अधिकारियों को सतर्कता से सम्बंधित विषयों पर जानकारी दी। उक्त संगोष्ठी में रेलवे की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, जबावदेही एवं उत्तरदायित्व के महत्व पर बल दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतर्कता जागरुकता से सम्बंधित समस्याओं एवं उनके निवारण की जानकारी को केस स्टडीज के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवं रेल अधिकारियों की सतर्कता सम्बंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आशीष कनौजिया सहित अन्य सभी शाखा अधिकारियों ने सैमिनार में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।