झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है पश्चिम मध्य रेलवे के मालखेडी-गुना रेलखंड में मालखेडी एवं महादेओखेडी के मध्य दोहरीकरण हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों के सञ्चालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है |

गाड़ियों का रद्दीकरण (यात्रा आरम्भ तिथि अनुसार):-

  • गाडी सं 22167 सिंगरौली-निजामुद्दीन दिनांक : 13.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली दिनांक : 14.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन दिनांक : 11.11.22 तथा 15.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग दिनांक : 12.11.22 तथा 16.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर दि:11.11.22, 12.11.22 तथा 15.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 20808 अमृतसर-विशाखापत्तनम दि :12.11.22, 13.11.22 तथा 16.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 20847 दुर्ग- उधमपुर दि: 16.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 20847 उधमपुर-दुर्ग दि:17.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 20549 दुर्ग- जम्मूतवी  दि: 15.11.22 को रद्द रहेगी |
  • गाडी सं 20550 जम्मूतवी -दुर्ग दि:17.11.22 को रद्द रहेगी |

परिवर्तित मार्ग से सञ्चालन (यात्रा आरम्भ तिथि अनुसार):-:-

  • गाडी सं 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश दिनांक: 10.11.22 से 17.11.22 तक न्यू कटनी जंक्शन-कटनी मुर्वारा-सतना-ओहन-झाँसी होते हुए योग नगरी ऋषिकेश पहुचेगी |
  • गाडी सं 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी दिनांक: 11.11.22 से 18.11.22 तक झाँसी-ओहन-सतना -कटनी मुरवारा-न्यू कटनी जंक्शन  होते हुए योग नगरी ऋषिकेश पहुचेगी |
  • गाडी सं 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन दिनांक: 12.11.22, 14.11.22 व 17.11.22 तक न्यू कटनी जंक्शन-कटनी मुर्वारा-सतना-ओहन-झाँसी होते हुए निजामुद्दीन पहुचेगी |
  • गाडी सं 12121 जबलपुर-निजामुद्दीन दिनांक: 11.11.22, 13.11.22 व 16.11.22 तक कटनी साउथ -न्यू कटनी जंक्शन-सतना-ओहन-झाँसी होते हुए निजामुद्दीन पहुचेगी |