झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की 8 नवंबर (मंगलवार) को मंडल के खजुराहो-दुरियागंज रेलखंड पर अनुरक्षण कार्य हेतु 05 घंटे 30 मिनट का पॉवर एवं ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है | इस दौरान ट्रैक एलाइनमेंट एवं OHE सम्बंधित कार्य किये जायेंगे |  पॉवर एवं ट्रैफिक ब्लाक का समय प्रातः लगभग 8 से 13:30 बजे तक रहेगा | उपरोक्त कार्य के चलते उक्त समयावधि में निम्नलिखित गाड़ियों का सञ्चालन निम्नानुसार प्रभावित होगा |

· गाडी सं 01025 दादर – बलिया लगभग 165 मिनट दुरियागंज स्टेशन पर रेगुलेट की जाएगी |

· गाडी सं 22163 भोपाल-खजुराहो 135 मिनट छतरपुर स्टेशन पर रेगुलेट की जाएगी |

· गाडी सं 04120 टीकमगढ़ –खजुराहो लगभग 90 मिनट टीकमगढ़ स्टेशन पर रेगुलेट की जाएगी |

· गाडी सं 19484 बरौनी –अहमदाबाद लगभग 90 मिनट खजुराहो स्टेशन पर रेगुलेट की जाएगी |

· गाडी सं 04117 खजुराहो-ललितपुर 80 मिनट विलंभ से संचालित की जाएगी |

· गाडी सं 04118 ललितपुर-खजुराहो 80 मिनट विलंभ से संचालित की जाएगी |