कुलपति से मिले सुधांशु ने विस्तार से की चर्चा
झांसी । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडे से मुलाकात की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित (SFS) योजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के साथ हो रहे आर्थिक शोषण, सेवा असुरक्षा एवं नियमों के उल्लंघन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और उनका किसी भी प्रकार का शोषण पूरी सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करता है। पूरे प्रतिनिधिमंडल ने अपने प्रश्न और चिंताएं कुलपति के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने गंभीरता से विचार करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति भी व्यक्त की।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि SFS शिक्षकों के मुद्दे पर उनका दृष्टिकोण सकारात्मक है और प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए अनेक सुझावों से वे सहमत हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर आवश्यक एवं प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। यह मुलाकात आगे की सकारात्मक कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता इदरीस ख़ान, डॉ. विजय भारद्वाज, शिरोमणि जैन, संकल्प अग्रवाल व अनंत सिंघल सहित अन्य साथी शामिल रहे।
#BU #Jhansi #todynews












