झांसी। मंडल रेल प्रबंधक सभागार में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनीयर रघुनाथ सिंह के आगरा मंडल में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में स्मृति चिन्ह भेंट कर मंडल से विदा किया गया |

इस दौरान श्री रघुनाथ के स्थान पर झाँसी मंडल के नए वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनीयर नितिन गुप्ता द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया गया है | कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रबिन्द्र प्रसाद सहित अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे | श्री रघुनाथ के स्थान पर झाँसी मंडल के नए वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनीयर श्री नितिन गुप्ता द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया गया है |