झांसी। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे के झांसी आगमन पर एनसीआऱएमयू के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर १० सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। जिस पर महाप्रबंधक ने तुरंत कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में एच एस चौहान, वीएस कंसाना, अजय सिंह, अमर सिंह यादव, डी के खरे, मनोज जाट, ठकुरानी, जय सिंह व नरेंद्र यादव आदि शामिल थे।
ज्ञापन के माध्यम से 1, झांसी मंडल में चीफ लोको इंस्पेक्टर की रिक्तियां भरी जाएं 2, झांसी मंडल में गुड्स चालक की रिक्तियां भरी जाएं 3, झांसी मंडल में टी टी ई रनिंग रूम ड्राईवर रनिंग रूम की तरह उपलब्ध कराएं जाएं 4, कर्मचारियों के लिए एम आर आई/सी टी स्कैन की व्यवस्था वर्धमान डाइनोस्टीक सेंटर में की गई है उसी तरह अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराई जाय 5, मंडल चिकित्सालय को पूर्णतः वातानुकूलित किया जाय 6, टी आर एस डीजल के कर्मचारियों को वर्दी भत्ता दिया जाय 7, ललितपुर में एक सामुदायिक भवन बनाया जाय 8, एस & टी/ इंजीनियरिंग विभाग के जो कर्मचारी रोड साइड स्टेशन पर पोस्टेड है उनका आवास मुख्यालय से संबद्ध किया जाय 9, आंतरी स्टेशन की कॉलोनी की बहुत समय से खराब पड़ी विद्युत व्यवस्था को सही कराया जाय 10, मंडल की सभी रेलवे कॉलोनियों की दुर्दशा को सही कराया जाय संबंधित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया। महाप्रबंधक ने उक्त सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। अंत में जगत पाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।