बीकेडी में सूरदास के जीवन व साहित्य दर्शन पर चर्चा 

0
20

नारी शक्ति वंदन के तहत बनी मानव श्रृंखला, रोवर-रेंजर ने चलाया स्वच्छता अभियान

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में 21 अप्रैल को सूरदास जयंती पर विशेष संगोष्ठी और विविध कार्यक्रमों का आयोजन ‘सक्षम झांसी’, महाविद्यालय के हिंदी विभाग और ‘रोवर-रेंजर’ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

वक्ताओं ने डाला सूरदास जी के जीवन पर प्रकाश
कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.के. राय ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत युवा प्रमुख तरुण उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भक्तिकाल के महान कवि सूरदास के जीवन, उनके साहित्य और उनके दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

नारी शक्ति वंदन और प्याऊ का निरीक्षण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड) झांसी मंडल कविता पाण्डेय उपस्थित रहीं। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए रोवर-रेंजर द्वारा लगाई गई ‘प्याऊ’ का निरीक्षण किया और उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की। इसके साथ ही, रोवर-रेंजर के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। परिसर में ‘नारी शक्ति दीवार’ का निर्माण कर एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

‘सूरदास मार्ग’ पर हुआ श्रमदान
संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय परिसर में दिव्यांगों की सुविधा के लिए विशेष रूप से बनाए गए ‘सूरदास मार्ग’ पर रोवर-रेंजर के स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।

संपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व रोवर प्रभारी प्रो. एल.सी. साहू एवं रेंजर प्रभारी डॉ. वंदना कुशवाहा द्वारा किया गया, संचालन जिला क्रीड़ा आयाम प्रमुख पृथ्वी सिंह ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ .श्याम मोहन पटेल द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गणित विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम, समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुरेंद्र नारायण, और डॉ. अजीत गुप्ता सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here