विधायक ने कहा – गौवंश के लिए पर्याप्त छाया, पानी व चारे की समुचित व्यवस्था करें

0
29

झांसी। विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर गौशालाओं में वर्तमान भीषण गर्मी के कारण गौवंश के लिए पर्याप्त छाया, पानी एवं चारे की समुचित व्यवस्था करने की अपेक्षा की है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई ग्रामों के प्रधानों एवं ग्रामवासियों द्वारा यह अवगत कराया गया है कि ग्रामों में संचालित स्थाई एवं अस्थाई गौशालाओं में वर्तमान भीषण गर्मी के कारण गौवंश के लिए पर्याप्त छाया, पानी एवं चारे की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके परिणामस्वरूप गौवंश अत्यधिक कष्ट का सामना कर रहा है तथा उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई स्थानों पर गोवंश बीमार भी हो रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। उन्होंने स्वयं गौशालाओं की यह स्थिति देखी है।

विधायक ने इस सम्बन्ध में आग्रह किया है कि वर्तमान परिस्थितियों एवं भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित ग्राम प्रधानों को यह अनुमति प्रदान की जाये कि वे गौवंश को गौशालाओं से बाहर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ सकें, जहाँ उन्हें प्राकृतिक छाया, पानी एवं चारे की बेहतर व्यवस्था मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here