झांसी मंडल के नये सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग)

0
7

झांसी। 21 अप्रैल को उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरेंद्र सिंह ने सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है |

वीरेंद्र सिंह का पदोन्नयन टिकट जांच शाखा से हुआ है, जहाँ उन्होंने राजस्व अर्जन एवं फील्ड स्तर की वाणिज्यिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। अपने सेवाकाल में वे सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) के रूप में मुख्यालय प्रयागराज तथा आगरा मंडल में भी कार्य कर चुके हैं।

झांसी के मूल निवासी वीरेंद्र सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीएचईएल शिक्षा निकेतन, झांसी से प्राप्त की है। स्थानीय परिस्थितियों की उनकी गहन समझ मंडल के वाणिज्यिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here