ई रिक्शा चालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की कि सभी सराहना कर उठे

0
14

एसएसपी ने किया सम्मानित 

झांसी। एक ई-रिक्शा चालक ने ऐसी ईमानदारी की मिसाल पेश की कि सभी उसकी सराहना कर उठे, एस एस पी ने उसकी ईमानदारी की तारीफ करते हुए उसे प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया और आटो चालकों से उससे प्रेरणा लेने की अपील की।

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र निवासी आरती अपने बच्चे के साथ मायके ग्राम बनवास मध्य प्रदेश से अपने घर वापस लौट रही थी। वह एक ई रिक्शा में सवार हुई और सीपरी बाजार में उतरते समय अपना बैग ई-रिक्शा में ही भूल गई। इसका पता उन्हें थोड़ी देर बाद चला। उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद दोनों ने उस ई रिक्शा को तलाश की जिसमें बैग छूट गया था। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार पुलिस तत्काल सक्रिय हुई।

पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की सघन चेकिंग शुरू की गई, जिससे संदिग्ध ई-रिक्शा संख्या (एमपी 32जेडबी -8169) की पहचान सुनिश्चित की जा रही थी। दूसरी तरफ ई-रिक्शा चालक धरम पाल सिंह अहिरवार निवासी कटीली, थाना उदगवा, दतिया, म.प्र., आरती को उतारने के बाद मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि एक बैग उनके रिक्शा में छूट गया है। वह दोबारा उस जगह पहुंचे जहां आरती को छोड़ा था लेकिन, आरती उन्हें वहां नहीं मिली। इसके बाद धर्मपाल ने अपने गांव के सरपंच से संपर्क किया। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी।

आरती ने बताया कि उन्होंने पुलिस को भी लिखित शिकायत दी। इसके बाद 1 घंटे में उन्हें बैग सही सलामत मिल जाने की सूचना मिली। उन्होंने धर्मपाल को धन्यवाद दिया, उनके 12 लाख से अधिक के जेवरात सही सलामत मिल गए। धर्मपाल ने कहा कि उन्होंने बैग को जब देखा तब वह समझ गया कि इसमें कीमती सामान है। उन्होंने तुरंत बैग को मालिक तक पहुंचाने का प्रयास किया।

इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने आरती को उसका बैग सुपुर्द कराया। उन्होंने धर्मपाल की ईमानदारी की सराहना करते हुए उसे प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिया। उन्होंने आटो चालकों से धरम पाल से प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here