#Jhansi पेट्रोल, डीजल, एलपीजी सम्बन्धी शिकायतों के समाधान हेतु हेल्पडेस्क व कंट्रोल रूम

0
16
कंट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर 6387081399 पर शिकायत दर्ज करायें
झांसी। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अवगत कराया है कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी आदि की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति में जनसामान्य को किसी भी तरह की असुविधा न हो, के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, झांसी में प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 तक के लिए हेल्पडेस्क व कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। कंट्रोल रूम में टोल फ्री नम्बर 6387081399 पर जनमानस सम्पर्क कर पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सिलेण्डर सम्बन्धी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
 उन्होंने बताया कि कंट्रोम रूम में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण हेतु पूर्ति लिपिक, पूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तैनाती की गयी है, जिनके द्वारा प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here