97.33 प्रतिशत अंक लाकर रचा इतिहास
झांसी। 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए झांसी जिले के उल्दन गांव निवासी रिषभ साहू ने टॉप थ्री में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास बना कर जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार, रिश्तेदार, शुभचिंतकों सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। घर में बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
उन्होंने लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल से पढ़ाई कर यह रिकॉर्ड बनाया है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षक एवं सहपाठियों ने भी रिषभ की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उसकी इस सफलता से स्कूल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।निश्चित रूप से रिषभ साहू की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।














