बीकेडी के छात्र का वित्त मन्त्रालय में ऑफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट पद पर चयन 

0
20

झांसी। बुन्देलखण्ड कॉलेज, झांसी के एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) के अध्यनरत छात्र अमित कुमार गुर्जर पुत्र संजय कुमार गुर्जर निवासी ग्राम पोस्ट जटवारी शेरगढ़ जिला मथुरा हाल निवासी 178/ए हंसारी थाना प्रेमनगर जिला झाँसी का चयन SSC, CGL द्वारा वित्त मन्त्रालय भारत सरकार में ऑफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट (कार्यालय अधीक्षक) के पद पर होने पर महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है।

प्राचार्य प्रो. एस.के. राय द्वारा छात्र को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रो. एल.सी. साहू, प्रो. नूतन अग्रवाल, प्रो. मंजरी दमेले, प्रो. नवेन्द्र सिंह, प्रो. नीलम सिंह, डॉ. शिवप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. रोबिन सिंह तथा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here