झांसी। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के आधार पर बुंदेलखंड विश्व विद्यालय की कबड्डी (महिला) टीम का गठन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉo सूरज पाल सिंह कसाना के द्वारा कर दिया गया है। यह टीम अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता हेतु सोनीपत रवाना हो गई है।

चयनित टीम में पूजा कुशवाहा बी.पी.एम.एम अतर्रा कॉलेज, खुशबू देवी एकलव्य महाविद्यालय बांदा, अंजना एकलव्य महाविद्यालय बांदा, प्रियंका यादव बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा, रेशमा राजपूत, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा, उसमा देवी डी.वी.सी उरई, सोनम यादव बीयू कैंपस, प्रियांशी जी.जी.पी.जी कॉलेज बांदा, खुशबू जी.जी.पी.जी कॉलेज बांदा, मणिकांति जी.जी.पी.जी कॉलेज बांदा, रीतू जी.जी.पी.जी कॉलेज बांदा, शीतल अतर्रा पी.जी कॉलेज टीम मैनेजर डॉ अजय वर्मा और टीम कोच अलसीफा मंसूरी नियुक्त किए गए। चयनित टीम को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo मुकेश पांडे एवं कुलसचिव विनय कुमार सिंह के द्वारा शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया गया l चयन के दौरान रामविलास पटेल ,अनुपम राजपूत ,राम कुमार यादव,ओम प्रकाश श्रीकांत इत्यादि मौजूद रहे l