झांसी। जिले में अपराधियों के खिलाफ जारी कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत बल्लमपुर प्रधान संतोष राय और अरविंद की लगभग 4 करोड़ कीमत की सम्पति की कुर्की की गई है।

बताया जा रहा है कि संतोष राय और अरविंद राय की सम्पति प्रेमनगर नगर थानान्तर्गत बल्लमपुर में है। उन कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रेमनगर थाना प्रभारी संजय शुक्ला समेत भारी फोर्स के साथ अरविंद राय और संतोष राय की सम्पति की कुर्की है। उनकी कुल 15 सम्पत्ति को चिन्हित किया गया है। इसमें 9 सम्पत्ति को कुर्क कर लिया गया है। शेष सम्पति को भी कुर्क किया जा रहा है। कुर्क की गई सम्पति की कुल कीमत लगभग 4 करोड़ बताई जा रही है