– सह यात्रियों की मदद से महिला के डिलेवरी हुई सकुशल
ग्वालियर/झांसी। 9 दिसम्बर को आगरा – धौलपुर के मध्य गाड़ी संख्या 22182 के जनरल कोच संख्या D-2 में सह यात्रियों की मदद से महिला यात्री की डिलिवरी सकुशल हो गई तो कोच में खुशियां बिखर उठी। जच्चा व बच्चा को जिला चिकित्सालय मुरार ले जाकर प्रसूति वार्ड में भर्ती किया गया।
9 दिसम्बर को 21:35 बजे Dy. SS/Com./GWL से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 22182 के जनरल कोच में महिला यात्री की डिलिवरी हो गई है, अटेंड करे। उक्त सूचना पर RPF SI/शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, ASI/नरोत्तम मीना, LCT/अर्चना सिंह द्वारा उक्त गाड़ी को ग्वालियर स्टेशन पर 21:55 बजे आते ही अटेंड किया गया। गाड़ी को Dy. SS/Com. अरविंद शर्मा, हेड TC विकास श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक, TI/GRP मय स्टाफ उपस्थित रहे।
गाड़ी के रुकने पर महिला यात्री को LCT/अर्चना सिंह, ASI/नरोत्तम मीना तथा 108 एंबुलेंस स्टाफ की मदद से सकुशल उतारकर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मुरार ले जाकर प्रसूति वार्ड में भर्ती किया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। महिला यात्री के पति ने बताया कि उक्त गाड़ी के आगरा स्टेशन निकलने के बाद उनकी पत्नी को लेबर पेन हुआ तथा आगरा – धौलपुर के मध्य महिला सहयात्रियों कि मदद से डिलिवरी हो गई। यात्री दिल्ली से कटनी तक जनरल टिकट संख्या 95807167 पर कोच D-2 में यात्रा कर रहे थे। जच्चा – बच्चा दोनों स्वस्थ है।