झांसी। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि झाँसी-मानिकपुर खण्ड पर मैण्ड समपार सं. 367B पर आवश्यक मरम्मत कार्य 05 से 07 फरवरी तक किया जाएगा। यह कार्य समपार पर सड़क यातायात रोके बिना संभव नहीं है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
अतः रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण कार्य के दौरान 05 से 07 फरवरी तक सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा। गेट बंद के दौरान सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग के रूप में पुलिया नंबर 9 स्थित अंडर ब्रिज से होकर ट्रैफिक गुजारने की व्यवस्था की गई है।