उत्तर प्रदेश को ₹19,898 करोड़ एवं मध्य प्रदेश को ₹14,745 करोड़ का ऐतिहासिक बजट आवंटन
झांसी। इस वर्ष के पारित बजट के मद्देनजर सोमवार को अपराह्न केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश में संचालित किए जा रहे रेलवे के विभिन्न परियोजनों हेतु आवंटित बजट हिस्सेदारी पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस साल के रेलवे बजट का कुल उत्तर प्रदेश रेलवे के लिए 19858 करोड़ रुपए और मध्य प्रदेश को ₹14,745 करोड़ का आवंटन किया गया। यह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रेलवे के कायाकल्प के लिए रामबाण साबित होगा।
इसके बाद झांसी मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने सभागार में मीडिया को झांसी मंडल को आवंटित बजट और रेलवे के डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी।
झांसी मंडल को मिला ₹2344.39 करोड़ का बजट
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल ₹2344.39 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जो कि पिछले वर्ष के ₹2202.46 करोड़ की तुलना में 6.44% अधिक है।
मुख्य बजटीय प्रावधान (₹ करोड़ में):
आमान परिवर्तन – 740.00
रेलपथ नवीनीकरण – 310.08
दोहरीकरण – 302.00
यात्री सुविधाएं – 276.19
यातायात सुविधाएं – 193.07
विद्युत कार्य – 160.39
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कार्य – 100.00
सड़क संरक्षा कार्य – 92.36
पुल निर्माण एवं नवीनीकरण – 90.75
सिग्नलिंग कार्य – 30.00
अन्य संरचनात्मक कार्य – 30.00
कर्मचारी कल्याण योजनाएं – 11.00
कारखानों हेतु – 08.00
नई रेल लाइनों का निर्माण – 00.50
महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु विशेष आवंटन
ग्वालियर-श्योपुरकलां अमान परिवर्तन (कोटा तक विस्तार) – ₹450.00 करोड़
झांसी-बीना तीसरी रेल लाइन – ₹110.50 करोड़
धौलपुर-झांसी खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली – ₹60.00 करोड़
झांसी-कानपुर रेल खंड विकास कार्य – ₹20.00 करोड़
बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं में सुधार
बजट में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, गिट्टी रहित ट्रैक, त्वरित जल निकासी प्रणाली, गुड्स शेडों में संरचनात्मक सुधार, प्लेटफार्मों पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा दिव्यांगजन एवं अन्य यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा इस बजट को झांसी मंडल में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास और यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार में सार्थक रूप से उपयोग में लाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस कांफ्रेंस में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक पी.पी.शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर/समन्वय आशुतोष चौरसिया भी मौजूद रहे I