झांसी। पत्रकारिता के साथ समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले पत्रकार संगठन झांसी मीडिया क्लब ने सर्दी के बचाव के लिए जरूरतमंद गरीब, असहायों को कंबल वितरित कर राहत प्रदान की। झांसी मीडिया क्लब के इस जन हितैषी कार्य की सभी ने सराहना की।
शनिवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में पत्रकार भवन में झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में कंबल वितरण सदर विधायक रवि शर्मा के मुख्य आतिथ्य व पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व महापौर किरण राजू बुक सेलर, श्याम बिहारी गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य किया गया। इस दौरान अतिथियों व पत्रकारों ने जरूरतमंद गरीब असहायों को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में करीब एक सैंकड़ा से अधिक लोगों को कंबल वितरण किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश ही नहीं देश में पहला पत्रकार संगठन झांसी मीडिया क्लब है जो अपनी कलम के साथ लोगों की सहायता करने में भी आगे है। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने झांसी मीडिया क्लब के लगातार समाज हित के कार्यों की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार साहू, हरीकृष्ण चतुर्वेदी, शीतल तिवारी, राजीव सक्सेना, रवि शर्मा, सुमित मिश्रा, नवीन यादव, दीप चंद्र चोबे, सुलतान आब्दी, रानू साहू, राहुल उपाध्याय, राहुल कोस्टा, तोसिफ कुरेशी, नीरज साहू, एहसान कुरेशी, हर्ष शर्मा, मनीष अली, इमरान खान, धीरज शिवहरे, अमित रावत, पंकज भारती, बृजेश साहू, बृजेश परिहार, विवेक वर्मा, मनीष अली, रोहित झा, इसरार खान, मुकेश तिवारी, अमित मिश्रा, प्रदीप वर्मा, विवेक दोहरे, मोहम्मद सैफ, नवीन यादव, मोहम्मद कलाम, आरएन शर्मा, आदि पत्रकार उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू ने किया। अंत में अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया।