विद्युत करंट से मृतक के परिवार को आर्य समाज प्रधान ने दी आर्थिक सहायता 

0
5

झांसी। जिले के ग्राम ढ़िकोली में आर्य समाज के प्रधान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार यादव द्वारा बिजली के करंट से मृत मुकेश अहिरवार को श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी रानी अहिरवार को सहायता स्वरूप 5100 रुपए भेंट कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राजेंद्र सिंह यादव द्वारा उनके परिवार को आश्वासन दिया गया की सरकार द्वारा भी अधिक से अधिक सहायता दिलवाई जाएगी तथा बच्चों की शिक्षा हेतु निशुल्क अपने विद्यालय एम एस ए एक्सीलेंस अकैडमी नगरा में पढ़ने का आश्वासन दिया

इसके अलावा भेल निवासी हरबंस लाल द्वारा भी ₹500 की सहायता की गई। इस मौके पर किसान नेता महेंद्र शर्मा, रक्सा निवासी घनश्याम झा, अनुराग , बबीना निवासी मुलायम श्रीवास एवं अन्य लोगों द्वारा भी श्रद्धांजलि दी गयी। इस दुख की घड़ी में गांव के भी कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here