स्मार्ट प्रीपेड मीटर : जानें अनसुलझे सवालों के जबाव भाग -2

0
9

झांसी। “स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर इन दिनों आम उपभोक्ता परेशान है क्योंकि उन्हें सही मायने में इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी नहीं है और अधकचरी जानकारी समस्या को सुरसा के मुंह की तरह विशाल होती जा रही है, राजनैतिक दलों द्वारा समस्या के समाधान में सहयोग करने के विपरीत जनाक्रोश का फायदा उठाकर राजनैतिक रोटियां सेंकना शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में sahujagran.com ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित अनसुलझे सवालों के जबाव चरणबद्ध तरीके से देने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि उपभोक्ताओं के सवालों का जवाब मिल पाएगा।”

इस संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि० द्वारा भी जनहित में उपभोक्ता मार्ग दर्शिका जारी कर उपभोक्ताओं को वास्तविक स्थिति से अवगत करा कर समस्या के समाधान का प्रयास किया गया है। भाग -2

प्रश्न 6- क्या मेरा कनेक्शन प्रीपेड होने के बाद तुरंत कट जायेगा?

उत्तर- जी नहीं। मीटर प्रीपेड के रूप में सक्रिय होने पर आपको SMS प्राप्त होगा। प्रीपेड होने के बाद 30 दिनों का ग्रेस पीरियड दिया जाता है ताकि आप रिचार्ज की प्रक्रिया समझ सकें। इस अवधि में प्री-पेड बैलेन्स खत्म होने पर भी आपका कनेक्शन नहीं कटेगा। यदि 30 दिन के ग्रेस पीरियड के पश्चात आपका प्री-पेड बैलेस समाप्त हो जाता है, तो 3 दिन का इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड दिया जाता है। इसके बाद भी यदि प्री-पेड बैलेंस में बकाया धनराशि है, तो आपका कनेक्शन कट सकता है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कुछ समय ऐसे तय किए गए हैं जब प्री-पेड बैलेंस खत्म होने या निगेटिव होने पर भी बिजली नहीं कटेगी

1. रात का समयः शाम 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक।

ii. अवकाशः रविवार, दूसरे शनिवार और समी सार्वजनिक अवकाश। (नोट: इस दौरान खर्च की गई बिजली की राशि आपके अगले रिचार्ज से स्वतः कट जाएगी)।

प्रश्न 7- मैं अपना स्मार्ट मीटर रिचार्ज कैसे करूँ?

उत्तर- रिचार्ज के कई आसान तरीके हैं.

i. वेबसाइट: www.uppel.org पर जाकर ‘Smart Meter Prepaid Recharge’ विकल्प चुनें।

ii. मोबाइल ऐपः ‘UPPCL Smart App’ डाउनलोड करें।

iii. वॉलेट्स: Paytm, Google Pay, PhonePe, Amazon Pay आदि।

iv. विभागीय काउन्टर।

v. अन्यः विद्युत सखी, जन सुविधा केंद्र (CSC), फिनटेक एजेंसी सहज, व्यमटेक, सरल एवं बी०एल०एस०।

वेलेंस खत्म होने पर तुरंत बिजली कट जाएगी?

उत्तर: जी नहीं उपभोक्ताओं को वेलेंस समाप्त हो जाने के बाद 3 दिन का इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड दिया जाता है। इस अवधि में भी रिचार्ज न कराने पर बिजली स्वतः कट जाती है। उपभोक्ताओं को समय-समय पर लो बैलेंस का अलर्ट SMS के माध्यम से भेजा जाता है ताकि वे समय पर रिचार्ज कर

प्रश्न 9 बैलेंस होने पर अलर्ट कब भेजे जाते हैं?

उत्तर- उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज की याद दिलाने के लिए सिस्टम द्वारा कई बार SMS भेजे जाते

1. प्रथम अलर्टः पिछले रिचार्ज का 30 प्रतिशत बचा होने पर ।

ii. द्वितीय अलर्टः पिछले रिचार्ज का 10 प्रतिशत बचा होने पर ।

iii. शून्य बैलेंसः जब बैलेंस खत्म हो जाए।

iv. मासिक अलर्ट प्रत्येक माह के आरंभ में।

प्रश्न 10- क्या रात में और त्यौहारों में भी बिजली कट जायेगी?

उत्तर- उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कुछ समय ऐसे तय किए गए है जब बैलेंस खत्म होने पर या निगेटिव होने पर भी बिजली नहीं कटेगी:

1. रात का समयः शाम 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक।

ii. अवकाशः रविवार, दूसरे शनिवार और सभी सार्वजनिक अवकाश।

(नोटः इस दौरान खर्च की गई बिजली की राशि आपके अगले रिचार्ज से स्वतः कट जाएगी)।

प्रश्न 11- रिचार्ज के बाद बिजली वापस आने में कितना समय लगता है?

उत्तर- रिचार्ज सफल होने के बाद, यानी जब आपका प्री-पेड बैलेंस पॉजिटिव हो जाता है, तो सामान्यतः 2 घंटे के भीतर आपकी बिजली अपने आप चालू हो जाती है। इसके लिए आपको किसी कर्मचारी को बुलाने की आवश्यकता नहीं होती। अगर 2 घंटे के बाद भी बिजली बहाल नहीं होती है, तो आप 1912 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कम रिचार्ज करने पर आपका प्रीपेड बैलेस पॉजिटिव नहीं होगा और बिजली चालू नहीं होगी, इसलिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप कम से कम इतना रिचार्ज अवश्य करें

जिससे आपका प्री-पेड बैलेंस पॉजिटिव हो जाए।

प्रश्न 12- अगर मुझे लगता है कि मेरा मीटर बहुत तेज चल रहा है, तो मैं क्या करूँ?

उत्तर- आप संबंधित उपखंड कार्यालय (Sub-division office) में मीटर की जाँच के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क जमा करके आपके परिसर में ‘चेक मीटर’ लगाया जाएगा जिससे सटीकता की पुष्टि हो सके।

प्रश्न 13- यदि मैंने रिचार्ज किया और पैसा कट गया लेकिन बैलेंस अपडेट नहीं हुआ?

उत्तर- ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। कभी-कभी बैंक सर्वर की समस्या के कारण ऐसा होता है। 24-48 घंटों में पैसा या तो बैलेंस में जुड़ जाएगा या आपके खाते में वापस आ जाएगा। आप 1912 पर ट्रांजैक्शन आई०डी० के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

प्रश्न 14- यदि भविष्य में मेरा मोबाइल नंबर बदल जाए, तो उसे अपडेट कैसे करें?

उत्तर- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर सही रखना बहुत जरूरी है ताकि आपको बैलेंस व अन्य सूचनायें मिलती रहें। इसके लिएः

1. ऑनलाइनः पूर्व से रजिस्टर्ड उपभोक्ता UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.uppel.org या ‘UPPCL Smart App’ के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।

ii. सलाह दी जाती है कि UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org पर अपना e-KYC जरूर करायें।

iii. हेल्पलाइनः टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं।

iv. विभागीय कार्यालयः अपने नजदीकी उपखंड कार्यालय (Sub-division office) में जाकर लिखित अनुरोध के माध्यम से नंबर अपडेट करवा सकते हैं।

प्रश्न 15 स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान उपभोक्ता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर- मीटर लगवाते समय निम्नलिखित बिंदुओं पर सतर्क रहें:

1. सही विवरणः मीटर लगाने वाली टीम को अपना सही और वर्तमान में चालू मोबाइल नंबर ही दें क्योंकि इसी मोबाइल नम्बर पर ही आपको विभिन्न सूचनायें, बैलेन्स व बिल भेजा जायेगा। गलत मोबाइल नम्बर देने पर आपको परेशानी होगी। यदि भविष्य में मोबाइल नम्बर बदल जाता है तो नया मोबाइल नम्बर तत्काल अपडेट करायें। मोबाइल नम्बर अपडेट कराने की प्रक्रिया प्रश्न-14 में समझाई गई है।

ii. मीटर सीलिंग सर्टिफिकेटः स्मार्ट मीटर लगने के बाद ‘मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट’ की प्रति अवश्य मांगे। सुनिश्चित कर लें कि मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट पर सभी सूचनाएँ यथा आपका नाम, अकाउंट आइ०डी०, पुराने एवं नए मीटर के नंबर एवं रीडिंग और मोबाईल नंबर सही अंकित हों।

iii. अंतिम रीडिंगः पुराने मीटर को उतारते समय उसकी अंतिम रीडिंग (Final Reading) अपनी उपस्थिति में नोट करें। यही रीडिंग मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट पर भरी जाती है।

iv. पहचान पत्रः केवल अधिकृत एजेंसी के कर्मचारियों से ही मीटर लगवाएं और उनका आईडी कार्ड जरूर देखें।

v. सोलर (Net Metering) उपभोक्ता विशेष ध्यान देंः यदि आपके यहाँ पहले से सोलर एवं नेट मीटर लगा है, तो मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट पर पुराने नेट-मीटर की Import (आयात) और Export (निर्यात) दोनों रीडिंग (KWh/KVAH) बिल्कुल सटीक अंकित होना जरूरी है। इससे आपकी पिछली बची हुई Export (निर्यात) यूनिट्स नए सिस्टम में सुरक्षित रहेंगी और कोई आर्थिक हानि नहीं होगी।

vi. पुराने की-पैड (CTS) आधारित प्री-पेड उपभोक्ता विशेष ध्यान देंः यदि आपके यहां पुरानी तकनीक आधारित की-पैड प्री-पेड मीटर स्थापित है, तो मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट पर पुराने प्री-पेड मीटर में अवशेष बैलेंस धनराशि का अंकित होना जरूरी है। इससे आपकी बची धनराशि नयी प्री-पेड प्रणाली में क्रेडिट हो जायेगी।

प्रश्न 16- मेरी पुरानी ‘सिक्योरिटी मनी’ (जमानत राशि) का क्या होगा?

उत्तर- आपके कनेक्शन के प्रीपेड में परिवर्तित होते ही, पूर्व में जमा सिक्योरिटी धनराशि को आपके पिछले बकाये (Arrears) में समायोजित कर दिया जाएगा। यदि कोई बकाया नहीं है, तो यह राशि आपके प्रीपेड बैलेंस के रूप में क्रेडिट कर दी जाएगी।

प्रश्न 17- मीटर बदलने के बाद बैलेंस और बिलिंग कब शुरू होती है?

उत्तर- मीटर लगने के बाद तीन स्तरों पर क्वालिटी चेक (QC) की प्रकिया अपनाई जाती है, जिससे आपके

मीटर का सही डाटा सिस्टम में फीड हो। मीटर लगने के बाद क्वालिटी चेक (QC) की प्रकिया एवं डाटा अपडेट होने में कुछ दिन (7 से 15 दिन) का समय लग सकता है। इस दौरान स्मार्ट मीटर पोस्ट पेड मीटर की तरह कार्य करता है यानी इस दौरान आप जितनी बिजली का इस्तेमाल करते है. उसकी धनराशि पोस्ट पेड बैलेंस में बकाये के रूप में जुड़ती रहती है, जिसका भुगतान बिल बनने पर करना होता है। यदि आपके द्वारा इस धनराशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो यह धनराशि आपको पोस्ट पेड बैलेंस में बकाये के रूप में दिखाई देती है।

प्रश्न 18- मैं अपना वर्तमान प्रीपेड बैलेंस कहाँ और कैसे देख सकता हूँ?

उत्तर- आप इन 4 आसान तरीकों से अपना बैलेंस ट्रैक कर सकते हैं.

1. UPPCL स्मार्ट ऐप: Google Play Store अथवा Apple के App Store से ‘UPPCL Smart App’ डाउनलोड करें। ऐप पर अपने मोबाइल नम्बर या एकाउंट नम्बर से लॉग-इन करें। यहाँ आपको रीयल-टाइम बैलेंस और दैनिक खपत दिखाई देगी।

ii. विभागीय वेबसाइट: www.uppcl.org पर ‘Smart Meter Prepaid Recharge’ सेक्शन में जाकर अपनी Account ID डालें। यहाँ बिना लॉगिन के भी बैलेंस देखा जा सकता है।

iii. SMS अलर्ट: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैलेंस कम होने, शून्य होने या रिचार्ज सफल होने पर तत्काल SMS प्राप्त होता है।

iv. स्मार्ट मीटर डिस्प्लेः अपने घर के बाहर लगे मीटर के पुश-बटन को दबाएं। स्क्रीन पर आपको अपना बैलेंस (रुपयों में) दिखाई दे जाएगा।

प्रश्न 19- मोबाइल ऐप के क्या फायदे हैं?

उत्तर- ‘UPPCL Smart App’ के जरिए आप

1. रीयल-टाइम बैलेंस देख सकते हैं।

ii. पिछले 30 दिनों की दैनिक खपत का ग्राफ देख सकते हैं।

iii. रिचार्ज हिस्ट्री और बिलिंग विवरण देख सकते हैं।

iv. लोड (Load) बढ़ने या घटने की जानकारी पा सकते हैं।

शेष अगले अंक में 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here