झांसी। 26 दिसम्बर को थाना ककरब ई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचीर के पास मौजूद धसान नदी में लगभग 16 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार किशोरी गेहूंआ रंग, गोल चेहरा, कर करीब 5 फिट है, उसके शरीर पर महरूम कलर का शूट, आसमानी कलर की लैगी, गले में लाल व काले कलर का धागा पहने हुए बताया गया है। पुलिस द्वारा शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों के चलते हुई स्पष्ट नहीं हो पाया है।