झांसी। 2 जनवरी को उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल से माह दिसंबर में सेवानिवृत हुए रेल कर्मचारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की अध्यक्षता में आयोजित आज के कार्यक्रम में 57 रेलकर्मचारी सेवा निवृत हुए | सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, स्वर्ण जडित पदक एवं पीपीओ आदि प्रदान किये गए | समस्त सेवानिवृत कर्मियों को कुल रु.13,26,66,928/- का भुगतान NEFT के माध्यम से सीधे उनके खातों में किया गया |
समारोह के दौरान वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बी.के. चतुर्वेदी मंडल कार्मिक अधिकारी जी पी मिश्रा आदि उपस्थित रहे तथा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गयी रेल सेवा हेतु नव वर्ष की शुभकामनाओं सहित धन्यवाद दिया |