21 हजार रुपए क़ीमत की 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
झांसी। मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी झांसी टीम द्वारा 25 अप्रैल को वीरागंना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी के भोपाल एण्ड पर बने काठ के पुल के ऊपर नगरा की ओर ढलान के पास से 03 तस्करों को गिरफ्तारी करते हुये 30 अदद बोतल फुल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम मनोज कुमार पुत्र भंवर सिंह निवासी चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी चिपियाना गौतम बुद्ध नगर उ० प्र० स्थाई पता नगला मोहन पोस्ट जुगसना थाना बलदेव जिला मथुरा उत्तर प्रदेश, दीपक पुत्र धर्मवीर व हरजिंदर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी डबुआ कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद थाना डबुआ जिला फरीदाबाद हरियाणा है। तीनों के विरुद्ध थाना जीआरपी झांसी में धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 रावेन्द्र कुमार मिश्र, 30नि0 राहुल सिंह, सुशील कुमार, हे0का0 आशुतोष तिवारी, अरविंद कुमार, अमित तिवारी, शशिकांत, का0 भास्कर शुक्ला, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र पाल, अजय वर्मा, अरबाज खान थाना जीआरपी झांसी शामिल रहे।













