झांसी। बहन के घर जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक चार बहनों के बीच में इकलौता भाइ था। इस घटनाक्रम से परिवार में मातम पसर गया।

झांसी जिले के चिरगांव थानान्तर्गत ग्राम बरल निवासी लगभग 20 वर्षीय विवेक राजपूत अपनी चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह अविवाहित है। विगत दिवस अपनी बहन के घर बबीना थानान्तर्गत ग्राम बिरदा बाइक से जा रहा था। जब वह बिरदा के पास पहुंचा तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले वह काबू पाता वह पत्थर से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद घटना की जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटनाक्रम से गांव में सन्नाटा छा गया और परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।