झांसी। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। अचानक उसका बेटा जब घर पहुंचा तब उसे इसकी जानकारी हुई। उसने अपने पिता को फांसी पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए।

जिले के प्रेमनगर थानान्तर्गत स्कूलपुरा निवासी लगभग 60 वर्षीय सत्यप्रकाश अहिरवार रेलवे में हेल्पर के पद से कुछ साल पहले मेडिकल अनफिट होने के कारण नौकरी छोड़ दी थी। उनकी जगह उसके पुत्र को नौकरी मिली है। परिजनों के अनुसार सत्यप्रकाश नशे का आदी था। जिस कारण वह और उसके भाई अलग रहते थे। घर में उसके पिता व मां रहती थी। मां जब घर में नहीं थी तभी उसके पिता ने साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अचानक पुत्र जब घर पहुंचा तो पिता को फांसी पर लटका देखा। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यप्रकाश ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की पहेली बना हुआ है।