यात्री सेवा व राजस्व अर्जन में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन
झांसी। झाँसी रेल मंडल द्वारा गतिशीलता, यात्री सेवा तथा राजस्व अर्जन में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना रखी है | मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्ग दर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में मंडल में टिकट चेकिंग तथा वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा निरंतर जांच अभियान चलाये जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप अनाधिकृत/अनुचित यात्रा टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्री हतोत्साहित हो रहे है ।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल से दिसंबर 2022 तक की अवधि में मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकार्ड राजस्व अर्जित किया गया है। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, यात्री प्रतीक्षालय में अनधिकृत प्रवेश, बिना बुक लगेज, धुम्रपान एवं गंदगी फैलाने से सम्बंधित 3 लाख 92 हजार से अधिक यात्री पकडे गए, जो की पिछले वित्तीय वर्ष सामान अवधि में पकडे गए 2 लाख 87 हजार से अधिक यात्रियों से 36.55 प्रतिशत अधिक है | वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल से दिसंबर तक अर्जित राजस्व रु. 26.04 करोड़, पिछले वर्ष अर्जित रु.19.20 करोड़ की तुलना में 35.64 प्रतिशत अधिक रहा |
मंडल के टिकट चेकिंग तथा वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी है | झाँसी मंडल यात्री सेवा में सदैव तत्पर है, यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें, स्टेशन तथा रेल परिसर में धुम्रपान न करें और गंदगी न फैलायें |
खजुराहो – कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस रद्द
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की अपरिहार्य कारणों से गाडी संख्या 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (यात्रा आरम्भ तिथि – 12.01.23) को रद्द किया जा रहा है |