झांसी। झांसी रेल मंडल यात्री सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी के साथ-साथ माल यातायात के आवागमन में नए कीर्तिमान के साथ बढ़त बनाए हुए है | प्रमुख रूप से पासिंग थ्रू रेलवे होने के कारण, झाँसी मंडल पर ट्रेनों की गतिशीलता देश के समग्र रेल परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी क्रम में 21 जनवरी 23 को मंडल द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओहन स्टेशन स्थित इंटरचेंज पॉइंट से जबलपुर मंडल के साथ अब तक की एक दिन में सर्वाधिक 26 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान किया है | जो की पिछले रिकॉर्ड प्रदर्शन दिसंबर 2020 में 25 ट्रेनों से अधिक रहा | यह कार्य झाँसी-बांदा रेल लाइन क्षमता के अधिकतम प्रयोग से संभव हुआ है I जिसमें झाँसी एवं जबलपुर मंडल के नियंत्रण कार्यालयों के बेहतर समन्वय नए अहन भूमिका निभायी है |
गाड़ियों के तीव्र आवागमन से व्यापार में वृद्धि, सीमेंट, कोयला के तीव्र परिवहन से आर्थिक व्यवस्था तथा इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं की पूर्ती तथा अन्य ट्रेनों के समयपालनता में वृद्धि तदनुसार देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है | बेहतर गतिशीलता के अतिरिक्त, झाँसी मंडल प्रारम्भिक माल लदान के क्षेत्र में भी निरंतर सकारात्मक वृद्धि कर रहा है |
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और ट्रेनों की गतिशीलता को और बेहतर बनाने हेतु मालगाड़ियों की औसत गति की बारीकी से निगरानी और बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।