झांसी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र.के आव्हान पर 11 सूत्रीय ज्ञापन झाँसी जिलाधिकारी के माध्यम से निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री भारत सरकार को प्रदेश उपाध्यक्ष राघव वर्मा के दिशानिर्देश एवं जिलाध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अतुल कुमार S.D.M को सौंपा।
ज्ञापन की प्रमुख माँगे निम्नलिखित रही…
1. मंहगाई को देखते हुए नगद लेन-देन की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रूपये की जाए।
2. व्यापारी पेंशन योजना लागू की जाए।
3. प्रत्येक जिले में सवौधिक जी.एस.टी. देने वाले 10 व्यापारियों को सम्मानित किया जाए।
4. जी.एस.टी. में 5 करोड़ तक की सेल होने पर एच.एस.एन. कोड की बाध्यता समाप्त की जाए।
5. 1.5 करोड़ तक टर्न ओवर वाले व्यापारी को जी.एस.टी. से छूट प्रदान की जाये।
6. रेपोरेट घटाकर लोन एकाउन्ट पर व्याज की दरें घटायी जायें।
7. जी.एस.टी. दरों के स्लैप कम किये जायें, 28 प्रतिशत जी.एस.टी. की दरें बहुत अधिक है इसे अधिकतम 18 प्रतिशत किया जाये
8. खरीद बिक्री का डाटा विभाग के पास जी.एस.टी. पोर्टल पर मौजूद होने के कारण सर्वे छापे की व्यवस्था समाप्त की जाए।
9. आयुष्मान कार्ड की भॉति व्यापारी स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड बनाये जाएं, जिससे व्यापारी बीमार होने की दशा में अपना इलाज करा सके।
10. बैंकों द्वारा विभिन्न प्रकार के अत्याधिक शुल्क लिये जा रहे हैं, इनकी समीक्षा कर न्यूनतम किया जाये।
11. जी.एस.टी. रिटर्न लेट फाइल करने पर लगाये जा रहे विलम्ब शुल्क को समाप्त किया जाये।
इस दौरान श्री संजय अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), हैप्पी चावल, बॉबी भुसारी, साकेत गुप्ता, अमित साहू, हिमांशु नगरिया, विनय जैन,संदीप पटैरिया, उदय अग्रवाल, नवीन यादव, नितेश अग्रवाल, सुमित यादव , अमित साहू आनंद अग्रवाल, अंकुर जैन, आकाश साहू,आदि उपस्थित रहे।
अंत में आभार जिला महामंत्री वसीम कुरैशी ने किया।