झांसी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दस रुपए के स्टांप पर किशोरियो की खरीद फरोख्त करने के मामले ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के महिलाओं की सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर अंजनी माता मंदिर के पीछे रहने वाली महिला ने कोतवाली थाना में दिए शिकायती पत्र में बताया की माह अप्रैल 2022 में उसकी दो नाबालिग पुत्रियों को रिश्तेदारों ने अपहरण कर दस रुपए के स्टांप पर बेच दिया था। पुलिस ने माह नवंबर में  अपहरित किशोरियों को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया था। महिला का आरोप है की पुलिस ने स्टांप पर लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की थी। जिसके चलते दबंगों के इतने हौंसले बुलंद हो गए की उन्होंने सोमवार देर रात घर पर चार पहिया गाड़ी से आकर उसकी दोनो पुत्रियों का फिर अपहरण कर लिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।