पूर्व केंद्रीय मंत्री मैदान में, खून से लिखे पत्र! स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

0
10

“स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द? विरोध में खून से लिखी चिट्ठी!”

झांसी। “झांसी में विद्युत विभाग कार्यालय पर बुधवार को अनोखा और भावुक विरोध देखने को मिला, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि प्रदर्शनकारियों ने खून से प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग की…।” इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं, कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं और शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खून से पत्र लिख कर राज्य सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”

हालांकि इस मामले में बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता बढ़ाने और सही बिलिंग के लिए लगाए जा रहे हैं, शिकायतों का समाधान भी किया जा रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।”अब देखना होगा कि सरकार इस अनोखे विरोध के बाद क्या कदम उठाती है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here