एवरेस्ट बेस कैंप नेपाल की यात्रा कर लौटे साइक्लिस्ट ज्ञान सिंह सम्मानित 

0
13

झांसी। लायंस क्लब उड़ान एवं बुंदेलखंड हेल्थ साइकिल संगठन के तत्वाधान में झांसी से चलकर एवरेस्ट बेस कैंप नेपाल तक की यात्रा दूसरी बार साइकिल से पूरी कर वापस झांसी लौटे ज्ञान सिंह गुर्जर का स्वागत एवं सम्मान समारोह नेत्र प्रशिक्षण केंद्र झांसी में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा के लिए किया गया।

इस अवसर पर लायन ईशान साहू, क्रांति अहिरवार, उमा साहू, तेज प्रताप सिंह, श्रद्धा साहू, धनीराम साहू चाचा, हर प्रसाद गुरु जी, विनय, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति प्रकाश खरे, लायन जितेंद्र साहू और पिंकी साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतू साहू लायंस क्लब उड़ान की चार्ट प्रेसिडेंट ने की तथा संचालन बुंदेलखंड स्पोर्ट हेल्थ साइकिल संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर आदित्य साहू द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here