महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, विधायक ने भेंट की क्रिकेट किट

0
12

उरई। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) जालौन के उपाध्यक्ष एवं कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कालपी की उभरती महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए क्रिकेट किट भेंट की। वेद व्यास क्रिकेट अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी इशिका और पूनम को उनके खेल के प्रति समर्पण और लगन को देखते हुए यह उपहार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू तथा सचिव विकास कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और लगन ही उन्हें सफलता की ओर ले जाती है, और इसी भावना के तहत उन्हें क्रिकेट किट भेंट की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि इन खिलाड़ियों में से एक का चयन जिला स्तर पर कानपुर में होने वाले जोनल ट्रायल के लिए हुआ है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। विधायक ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here