#Jhansi टायर व नमकीन के गोदामों में आग की तबाही 

0
8

दो मंजिला बिल्डिंग के एक फ्लोर क्षतिग्रस्त 

झांसी। बुधवार की देर सायं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घनी आबादी में डडियापुरा स्थित पुराने टायर के एक गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटों की चपेट में नमकीन व सॉस का गोदाम भी आ गया। टायरों में लगी आग की भीषण लपटों को देख दहशत फैल गई और आसपास का इलाका खाली हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की एक के बाद एक 12 गाड़ियों मौके पर पहुँच गई और आग को नियन्त्रित करने का प्रयास किया गया। रात लगभग 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। फिर भी टायरों में आग सुलगती रही। इसके लिए एक गाड़ी वहीं रोक दी गई थी।

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इंडियापुरा में बैंकर्स कॉलनि निवासी जितेन्द्र कुमार साहू की दो बहुमंजिला बिल्डिंग है। एक बिल्डिंग उन्होंने पुराने टायर काम करने वाले एक व्यक्ति को गोदाम बनाने के लिए किराए पर दी है, जबकि दूसरी बिल्डिंग में एक अन्य व्यापारी राहुल साहू नमकीन, सास व अन्य खाद्य सामग्री का गोदाम बनाए है। बुधवार की देर सायं लगभग 7.30 बजे अचानक टायर के गोदाम में आग की लपटें व धुआं निकलते दिखाई दिया। इससे आस-पड़ोस में हड़कम्प मच गया। आसपास रहने वालों ने गोदाम के मालिक जितेंद्र साहू व पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

इस पर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राजकिशोर राय के नेतृत्व में एक साथ 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिया गया। टायरों में लगी आग इतनी तेज थी कि उसे जितना बुझाने का प्रयास किया गया, उतनी ही फैलती गई। स्थिति को देखते हुए दमकल की और गाड़ियों बुलाई गई। एक के बाद एक 12 गाड़ियों खाली होते ही पानी भरकर लाती रहीं। रात लगभग 11 बजे दोनों गोदाम में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया। हालांकि टायरों में आग सुलग रही थी। इसलिए दमकल की एक गाड़ी वहीं पर रुकी रहीं। गोदाम मालिक जितेन्द्र साहू के अनुसार आग की तपिस के चलते दो मंजिला गोदाम का ऊपरी हिस्सा गिर गया। टायरों से लगी आग पास में मौजूद नमकीन व सॉस के गोदाम तक पहुँच गई। आग किन परिस्थितियों में लगी व कितना नुक़सान हुआ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here