झांसी। जिले के समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साकिन में एक ग्रामीण ने मानसिक रूप से परेशान होकर अपने शरीर में आग लगा ली। जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जनपद के समथर थानान्तर्गत ग्राम साकिन में लगभग 40 वर्षीय अशोक कुमार अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक अशोक दिमागी बीमारी का शिकार था। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके दतिया मप्र में गई थी। अशोक ने सुबह पहले कपड़ों को इकट्ठा किया और इसके बाद स्वयं को आग लगा ली। जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक अशोक लगभग 1 वर्ष पहले भी इस प्रकार की हरकत कर चुका है। जिसे समय रहते बचा लिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।