झांसी। जनपद के प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ललितपुर मार्ग पर राजगढ़ में पेट्रोल पंप के पास गुमटी पर चाय पी कर जा रहे दो मजदूरों को बेलगाम वोलेरो गाड़ी ने रोंद दिया। एस हादसे में एक मज़दूर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया गया है कि राजगढ़ में एल्डिको कालोनी में काम करने वाले दो मजदूर शुक्रवार की सुबह चाय पीने के लिए पेट्रोल पंप के पास आए हुए थे। लौटते वक्त झांसी से बबीना की ओर से जा रही अनियंत्रित बोलेरो में दोनों मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी राहुल गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज लाया गया है।

घटनाक्रम के बाद बोलेरो छोड़ कर चालक मौके से भाग निकला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, एंबुलेंस को सूचना दी गई, घायल को अस्पताल और मृतक को पीएम हाउस भिजवाया गया है। घायल और मृतक दोनों कानपुर क्षेत्र रहने वाले हैं। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक का नाम संतोंष पांडे पुत्र विनोद पांडेय निवासी विश्व बैंक कालौनी थाना बर्रा कानपुर बताया गया है।

राजगढ़ व बिजौली में अतिक्रमण है दुर्घटनाओं का कारण 
सबसे ज्यादा अतिक्रमण राजगढ़ और बिजौली में है सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद भी सड़कें अपने उसी रुप में हैं जैसे दस साल पहले हुआ करतीं थीं। दिन में सड़कों पर चलना दूभर है। जिनके कंधों पर जिम्मेदारी है वो आंख बंद किए हुए हैं। कभी कभार एकाध ठेले वाले को खदेड़ कर अभियान पूरा कर लेते हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।