अब सीपरी पुलिस ने दबोचे आईपीएल के दो सटोरिए, 8 करोड़ से ज्यादा की क्वाइंस का लेन-देन मिला 

0
154

अलग अलग बैंक खातों में एक लाख अस्सी हजार फ्रिज

झांसी। ऑन लाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा माफियाओं के खिलाफ जनपद पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही क्रम में गुरुवार को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो सटोरियों को दबोच कर उनके कब्जे से आठ करोड़ से ज्यादा की क्वाइंस, एक लाख अस्सी हजार रुपए की बैंक खाता की नकदी फ्रिज कराई गई। साथ ही हजारों की नकदी भी बरामद की गई है। सटोरियों के फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

थाना सीपरी बाजार पुलिस को 29 अप्रैल की रात में गश्त के दौरान सूचना मिली कि महेंद्रपुरी कॉलोनी में अंशुमान सिंह पुत्र राजनाथ सिंह के घर पर कुछ व्यक्ति एकत्र होकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं व खिलवा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने छापा मार कर तलाशी ली गई, जिसमें मौके पर 04 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी स्क्रीन चालू अवस्था में थी। उनमें super.omg98.com, agent.omg98.com, super.vkt99.in, agent.vkt99.in, rolex99.com व omg98.com वेबसाइट्स खुली हुई पाई गई, जिन पर विभिन्न यूजर्स के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे से संबंधित कुल 8 करोड़ 05 लाख 49 हजार 138 क्वाइन्स का लेन-देन पाया गया। अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया तथा जामा तलाशी से 5,320/- रुपये नकद बरामद किए गए।

इस कारवाई में अभियुक्तगण अंशुमान सिंह पुत्र राजनाथ सिंह तथा अभिषेक पाठक पुत्र राकेश पाठक निवासी महेन्द्रपुरी कॉलोनी, थाना सीपरी बाजार, झाँसी को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के 09 बैंक खातों से सट्टे के लेन-देन से संबंधित 1,80,000/- रुपये फ्रीज कराए गए।

सरगना रवि कुशवाहा के माध्यम से होता है सट्टा 

अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि सट्टा खिलाने वाला मुख्य सरगना रवि कुशवाहा निवासी पठोरिया थाना कोतवाली, झांसी है, जिसके द्वारा वेबसाइट संचालित की जाती है। मेरे द्वारा इन वेबसाइटों पर रवि कुशवाहा से एजेन्ट व सुपर एजेन्ट की यूजर आईडी व पासवर्ड लिये जाते हैं। अपनी सुपर आईडी से एजेन्ट आईडी आगे ग्राहकों को देते हैं तथा एजेन्ट आईडी वाले ग्राहक क्लाइंट आईडी के माध्यम से आगे सट्टा खेलने वालों को देते हैं। रवि कुशवाहा मेरी सुपर आईडी व एजेन्ट आईडी में क्वाइन डालता है। एक रुपये का एक क्वाइन रवि कुशवाहा द्वारा मेरी आईडी में डाल दिया जाता है।

इसके बाद हम लोग आगे एजेन्ट व क्लाइंटों से रुपये अपने आईफोन 15 में चल रही पेमेंट एप फोनपे के माध्यम से लेकर ऊपर रवि कुशवाहा को भेज देते हैं। जब क्लाइंट जीतता है तो रवि कुशवाहा मेरे फोनपे पर पैसा भेज देता है, जिसे मैं क्लाइंट एजेन्टों को भेज देता हं। इस प्रकार हम लोग लाइव मैच में विकेट गिरने पर. रन बनने पर. स्कोरबोर्ड के आधार पर

सटोरियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी दिलीप पांडे, भोजला मंडी चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, थाना सीपरी बाजार साइबर टीम उपनिरीक्षक सचिन मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक वंदना कश्यप, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार, कर्मवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here