जयंती पर संदीप सरावगी ने शोभा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

झांसी। धोबी समाज के आराध्य संत गाडगे की 147 वीं जयंती पर संत गाडगे जन्मोत्सव कमेटी के तत्वाधान में गोविंद चौराहा शहीद पार्क से समाज के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों अनुयायी की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी द्वारा झंडी दिखाकर भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत की गई।

शोभा यात्रा में संत गाडगे के प्रतिरूप में श्रीहरि कृष्ण उपस्थित रहे, तो वहीं डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिरूप में राजेंद्र भारती सम्मिलित रहे। देश भक्ति गीतों के धुन पर शोभा यात्रा नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए किला स्थित गांधी भवन पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। मंच पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी को पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। उन्होंने संत गाडगे के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के जनक होने के साथ महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा थी। संत गाडगे का मुख्य उपदेश था कि भले ही घर का बर्तन बिक जाए, रोटी हाथ में लेकर खाना पड़े, लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। समाज को बुराइयों व कुरीतियों से दूर रखने के अलावा छुआछूत से दूर करने का कार्य संत गाडगे ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, खिलाड़ियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को पुरुष्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भगवती प्रसाद सागर पूर्व मंत्री, प्रागी रंजन राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व रजक महासंघ, अरविंद गाडगे, संतराम पेंटर, धर्म करोसिया, संजीव अग्रवाल लाला, सीता राम कुशवाहा, एड. मुकेश बुंदेला, पवन श्रीवास, असम से आई टी.वी एक्ट्रेस पुष्पा दास, लोकगायक मीनम श्रीवास, एथलेटिक्स कोच शैलेंद्र, एवं सेवा समिति की ओर से महानगर अध्यक्ष अजय राय, अध्यक्ष ग्रामीण इं विनोद वर्मा, महेंद्र रायकवार, संदीप नामदेव, राजू सेन, चौधरी करन सिंह, संदीप करोसिया, अभिषेक कनौजिया, सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर समस्त रजक समाज, कनौजिया समाज, धोबी समाज, श्रीवास समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में आभार महेंद्र रजक द्वारा व्यक्त किया गया।