ऐस्मा के स्तंभ रहे स्व पी सिवान पिल्लई को श्रद्धांजलि अर्पित
Jhansi. झांसी रेल मंडल में मास्टर डे पर प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम शिव मंदिर प्रांगण में केंद्रीय सहायक महासचिव ए एन तिवारी के दिशा निर्देशन में मनाया गया। इस दौरान ऐस्मा के स्तंभ रहे स्व पी सिवान पिल्लई के शहीद दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सभा की अध्यक्षता दिनेश त्यागी मंडल सचिव ने की। मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मन रिछारिया द्वारा स्व. सिवान पिल्लई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उनके अथक प्रयास से बेहतर वेतनमान, बर्दी भत्ता, कार्य के घंटों मैं सुधार तथा अन्य समस्याओं का समाधान हुआ।
कार्यक्रम का संचालन जगवान द्वारा किया गया। प्रारंभ में झांसी ब्रांच कोषाध्यक्ष आर डी रमन द्वारा स्वागत किया गया। सभा में मंडल सहायक सचिव सी एल यादव, आशुतोष कुमार, राजेंद्र अनुरागी, राजेंद्र नामदेव मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष, जोनल कोषाध्यक्ष आर के द्विवेदी ने अपने अपने विचार रखे। सभी पदाधिकारियों द्वारा स्वर्गीय सिवान पिल्लई के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में मंडलीय रेल प्रशासन को स्टेशन मास्टर की कई समस्याओं के समाधान करने के लिए धन्यवाद दिया गया तथा रेल प्रशासन को अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन देने का सुझाव पारित किया गया ताकि नि.लि. समस्याओं का निस्तारण हो सके जैसे रनिंग एलाउंस, 5400 ग्रेड के कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी एलाउंस, एम ए सी पी समय से जारी करना आदि के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।