इंटर डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन मैच में औरैया की शानदार जीत

0
1

हमीरपुर को 78 रन से हराया

उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन, जालौन ज़ोन द्वारा आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन मैच में औरैया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर को 78 रन से पराजित कर दिया। यह मुकाबला पुलिस लाइन ग्राउंड, उरई में खेला गया।

मैच का शुभारंभ डीसीए के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भइया जी ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरैया की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 8 विकेट खोकर 237 रन बनाए। टीम की ओर से सक्षम यादव ने 53 रन और आकाश ने 64 रन की शानदार पारियां खेलीं। अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया, जबकि टीम को अतिरिक्त के रूप में 17 रन प्राप्त हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमीरपुर की टीम 34 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। हमीरपुर की ओर से प्रांजल देव ने 44 रन और सिद्धार्थ निषाद ने 33 रन बनाए, लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

औरैया के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट झटके और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिसके चलते हमीरपुर लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

इस प्रकार औरैया ने यह मुकाबला 78 रन से अपने नाम किया। मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार घोषित नहीं किया गया। मैच के दौरान मैच रेफरी/ऑब्जर्वर के रूप में सौरभ दुबे उपस्थित रहे। अंपायर की भूमिका हरेन्द्र शर्मा एवं देवेश शर्मा ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य अपूर्व यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिन पाटनकर, अनिल कुमार, कमल सैनी, प्रशांत श्रीवास्तव, राजकुमार, ओम वीर, सागर, आदर्श, आशीष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here