रेल कर्मियों व सह महिला यात्रियों की सहायता से सकुशल रहा प्रसव 

झांसी। 27 फरवरी को गाड़ी सं 22129 में झाँसी से प्रयागराज के मध्य मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार जैन तथा उप मुख्य टिकट निरीक्षक रवि कांत तैनात थे | ड्यूटी के दौरान इरादतगंज स्टेशन पर इन्हें सूचना मिली की कोच M1 की बर्थ 48 पर महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। कंडक्टर संतोष कुमार जैन COR/VGLB के नेतृत्व मैं रवि कांत Dy.CTI और साथी अशोक कुमार मीना Dy.CTI ने तत्परता दिखाते हुए वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय प्रयागराज  को सूचित किया।

इस दौरान उन्होंने कोच की महिला यात्रियों गर्भवती महिला को सकुशल प्रसव हेतु सहयोग प्राप्त किया। महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती महिला ने गाड़ी में एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। इस सहयोग के लिए परिवार के सदस्यों ने टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे की प्रशंसा की।