पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में मिली
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के पीपलपुरा में लगभग 12 वर्षीय बालिका लापता हो गई। वह 1 मई की सुबह लगभग 8 बजे घर से पास की दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
परिजनों के अनुसार, बालिका 1 भी को सुबह 8 बजे घर से सामान लेने निकली थी और उसके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। बालिका को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या नीचे दिए गए नंबर पर सूचना दें।
परिजन संपर्क: धर्मेंद्र – 8882410669
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्ची की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बबीना पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची अपने ननिहाल, ग्राम ग्वावली चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को पहले ही भरोसा दिलाया था कि बच्ची को जल्द तलाश लिया जाएगा, जिस पर वह खरी उतरी। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने बबीना पुलिस की प्रशंसा की।














