झांसी। जिले थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्वालटोली हंसारी में ससुरालियों ने पति की मौत के बाद बहू को चार बच्चों के साथ घर से निकाल कर बेघर कर दिया। परेशान होकर महिला अपने बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

एसएसपी कार्यालय में पीड़िता सुमन अहिरवार निवासी ग्वाल टोली हंसारी ने बताया कि वर्ष 2019 में उसके पति की मौत हो गई है। उसकी चार बेटियां हैं। पति की मौत के बाद अब ससुरालीजन उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं। लगभग 3-4 वर्षों से वह अपने मायके में रह रही है। मायके उसके माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपने बच्चों को पढ़ाना तो दूर उन्हें ठीक से खाना भी नहीं खिला पा रही है।

सुमन ने बताया कि उसके ससुर झांसी आरपीएफ में है। वर्दी का रौब दिखा कर उसे घर में नहीं घुसने दिया जाता है। कई बार इसकी शिकायत भी थाने की पुलिस से की। लेकिन शिकायत को गम्भीरता से नहीं ली। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में न्याय की गुहार लगाई है।